भाकपा माले, इनौस ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था और अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

आज भाकपा (माले ) नगर कमिटी सिवान व इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले बिजली विभाग की लचर व्यवस्था, जर्जर तारों, लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ एकदिवसीय प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह मार्च जे°पी चौक से शुरू होकर बिजली विभाग कार्यालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
सभा ने मांग की कि जिले में जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदला जाए, आवश्यकतानुसार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं तथा सभी सार्वजनिक स्थानों पर खराब विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि केवल स्मार्ट मीटर लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को वास्तविक रूप से बेहतर और निर्बाध बिजली सुविधा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस अवसर पर मज़दूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही का सीधा असर आम जनता और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की कि वह केवल राजस्व वसूली पर नहीं, बल्कि बिजली ढांचे के सुधार और नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दे।
सकरा पंचायत के मुखिया पति सुनील पासवान ने बताया कि पंचायत के छितनपुर, शंकरपुर, मनिया और बरदहा गांवों में लंबे समय से बिजली से जुड़ी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और जर्जर व्यवस्था के कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड संख्या 2 में लगे ट्रांसफार्मर की खराब स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
RYA के जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव व मनोज बैठा ने कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक जनता की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है और आंदोलन जारी रहेगा।
इस प्रतिवाद मार्च में AISA के जिला सचिव अनीश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष प्रिंस पासवान, RYA के नेता मनोज बैठा संजीव कुमार, केशव कुमार, नीरज कुशवाहा, संजीव यादव, सोनू कुशवाहा, सौरभ कुमार, नितेश नायक, गोलू कुमार, शिवम,प्रदीप बास्फोर,सन्नी कुमार,आदित्य कुमार,अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
सिधवलिया की खबरें : ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन
भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को किया सम्मानित
कोचिंग-ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों पर BEO का सख्त रुख वीडियो-
