पंचायत विकास योजनाओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पंचायतों के समग्र विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, अभिलेख संधारण तथा डिजिटल कार्य प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, लेखापाल एवं आईटी सहायक ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन, योजनाओं की निगरानी तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी एवं प्रखंड कार्यपालक सहायक रूबी कुमारी उपस्थित रहीं।
उन्होंने प्रतिभागियों को पंचायत प्रशासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कार्यों के सफल निष्पादन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों की क्षमता वृद्धि तथा विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर बल दिया गया।
यह भी पढ़ें
सिधवलिया की खबरें : ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन
भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को किया सम्मानित
