सिधवलिया की खबरें : ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन
24 विभागों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़, सैकड़ों समस्याओं का हुआ समाधान
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार ):

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बृहस्पतिवार को सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का अंतिम दिन आयोजन किया गया l शिविर का निरीक्षण गोपालगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कर ने किया l
24 विभाग, एक छत के नीचे
शिविर में राजस्व, आपूर्ति,कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम संसाधन, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, पशुपालन, मत्स्य समेत 24 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे.सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया l अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार ने एक-एक स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली और आवेदकों से सीधे संवाद किया l उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है कि गरीब-गुरबों को छोटी-छोटी सुविधा के लिए भटकना न पड़े l इसीलिए हर प्रखंड में रोस्टर के अनुसार जन कल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं l अधिकारी जनता के सेवक हैं, यह भाव हर कर्मी में होना चाहिए l
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शिविर में लगे स्वास्थ विभाग के स्टॉल पर उपस्थित डॉ माधुरी कुमारी से दवाओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त की l बृहस्पतिवार को अंतिम दिन शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार, अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनौवर आलम, प्रधान लिपिक ओम प्रकाश, विजय कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक राजकुमार मांझी, कृष्ण नंदन मांझी, जितेंद्र कुमार सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे l शिविर में देर शाम तक फरियादी अपनी फरियाद लेकर उपस्थित रहे,जिसका निपटारा अधिकारियों द्वारा किया जाता रहा l
कार से 215.480 लीटर शराब बरामद, चालक फरार
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार ):
सिधवलिया (गोपालगंज ) सिधवलिया थाने की पुलिस ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के बघवार बांध पर एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप लेकर एक वाहन क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान पुलिस को देखकर चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें से कुल 215.480 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद कार और शराब को जब्त कर लिया गया। फरार चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष सोमनाथ झा ने बताया कि ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
सड़क हादसे में विकास मित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार ):
एनएच-27 पर बरहिमा मोड़ के समीप शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक विकास मित्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी 35 वर्षीय शैलेश राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि शैलेश राम महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिधवलिया थाना क्षेत्र में एनएच-27 स्थित बरहिमा टोल प्लाजा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
शैलेश राम बरौली प्रखंड के खजुरिया पंचायत में विकास मित्र के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और अन्य परिजन हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को किया सम्मानित
कोचिंग-ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों पर BEO का सख्त रुख वीडियो-
