Headlines

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन
 श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
जिला पदाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय के निदेशानुसार आज दिनांक 19 जून 2026 को सिवान नगर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, ललित बस स्टैंड तथा समाहरणालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
ज्ञातव्य हो की भारत सरकार की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत 17 जून से 26 जून तक नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूरे सप्ताह नशामुक्ति हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन देश भर में किया जा रहा है।
इस कड़ी में सिवान जिलांतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों में दिनांक 17 जून को नशामुक्ति के लिए शपथ लिया गया था।
नशामुक्त भारत अभियान, विकसित भारत के थीम पर सप्ताह भर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस क्रम में कल दिनांक 20/06/26 को प्रखंड परिसर सिसवन, रघुनाथपुर तथा आंदर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े

शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण*

Leave a Reply

error: Content is protected !!