Headlines

लकड़ीनवीगंज थाना अंतर्गत हत्याकांड का  03 घंटे के भीतर उदभेदन

 

लकड़ीनवीगंज थाना अंतर्गत हत्याकांड का  03 घंटे के भीतर उदभेदन

संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 01 विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध

श्रीनारद मीडिया,  सीवान (बिहार):

 

दिनांक-19.06.26 को लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ीधुरी राय के टोला स्थित स्कूल के पीछे झाड़ी में एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान कमरे आलम, पिता-जैनुद्दीन आलम, साकिन-बड़ी लकड़ी, थाना-लकड़ीनवीगंज, जिला-सिवान के रूप में की गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। इसी क्रम में लकड़ीनवीगंज थाना गश्ति टीम द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था।

 

वाहन चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्ति को, जिनके कपड़ों पर मिट्टी लगी हुई थी, पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया, जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पीछा करते हुए पकड़ लिया गया। पकड़ाये दोनों अभियुक्तों को पुछ-ताछ हेतु थाना लाया गया। गहनता से पुछ-ताछ करने पर दोनों अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि वे मृतक कमरे आलम, पिता-जैनुद्दीन आलम, साकिन-बड़ी लकड़ी, थाना-लकड़ीनवीगंज, जिला-सिवान की हत्या में संलिप्त है।

 

जाँच के क्रम में उनके पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया तथा अभियुक्त के मोबाइल में मृतक का फोटो भी पाया गया। हत्या के पूर्व मृतक एवं अभियुक्तों के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्डिंग भी अभियुक्त के मोबाइल में प्राप्त हुआ है। जाँच के दौरान प्रथम दृष्टिया यह मामला प्रकाश में आया है कि मृतक द्वारा अभियुक्तों को अपने संबंधी से बातचीत करने से मना किया जाता था। इसी बात से आक्रोशित होकर अभियुक्तों ने बातचीत के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से मृतक का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

 

इस संबंध में लकड़ीनवीगंज थाना द्वारा धारा-103 (1)/3 (5) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा 01 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गश्ति टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। >

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :- शहनवाज आलम, पिता क्यामुद्दीन अंसारी, साकिन लकड़ीनवीगंज नया टोला, थाना-लकड़ीनवीगंज, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणी :- 1. घटनास्थल से मृतक का मोटरसाइकिल । 2. अभियुक्त का मोटरसाइकिल । 3. मुतक का मोबाइल । 4. अभियुक्त का मोबाइल । > टीम में शामिल सदस्य :- पु.अ.नि. सविता कुमारी, थानाध्यक्ष लकड़ीनवीगंज थाना। 1. 2. स.अ.नि. धनंजय कुमार। 3. गृहरक्षक/6255, सुरज राय। 4. गृहरक्षक/6397, रामनरेश साह। 5. चौकिदार-8/9, नन्दकिशोर प्रसाद यादव।

 

यह भी पढ़े

शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में नीट(यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण*

Leave a Reply

error: Content is protected !!