सानी बसंतपुर की बेटी प्रीति कुमारी बनीं राजस्व पदाधिकारी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
श्रीनारद मीडिया, सुभाष कुमार शर्मा, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के गोरेयाकोठी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सानी बसंतपुर की निवासी प्रीति कुमारी, पिता स्वर्गीय राम लाल सिंह, का चयन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से राजस्व पदाधिकारी (Revenue Officer) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का वातावरण है।

प्रीति कुमारी ने अपनी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा अपने गांव स्थित विद्यालयों से प्राप्त की। उन्होंने गोपालजी प्रसाद उच्च विद्यालय, सानी बसंतपुर तथा शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, सानी बसंतपुर से शिक्षा ग्रहण कर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
उल्लेखनीय है कि प्रीति कुमारी का परिवार लंबे समय से शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उनके बड़े पिता स्वर्गीय श्री राम दुलार सिंह क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी थे।
उनके अथक प्रयासों से सानी बसंतपुर में उच्च विद्यालय तथा शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज की स्थापना संभव हो सकी, जिससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। आज उसी शैक्षणिक विरासत का परिणाम है कि उनके परिवार की बेटी प्रीति कुमारी ने यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
प्रीति कुमारी के बड़े भाई रामध्यान सिंह एवं रामखयाल सिंह (शिक्षक) ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार, गांव एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और कठिन परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
प्रीति कुमारी की इस सफलता पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़े
योग दिवस पर महिलाओं और बच्चों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी
सिधवलिया की खबरें :अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत शुगर मिल्स क्लब परिसर हुआ योगाभ्यास
मारपीट में जख्मी की मौत इलाज के दौरान होने के बाद शव आते मचा कोहराम
मुहर्रम में सौहार्द बनाए रखने की अपील, शांति समिति की बैठक संपन्न
लच्छी कैतूका में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अभिषेक बने डीएसपी तो दानीष बने पंचायती राज पदाधिकारी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
