Headlines

यज्ञ घुमने के बहाने दोस्त को बुलाकर गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

यज्ञ घुमने के बहाने दोस्त को बुलाकर गोली मारी, गंभीर रूप से घायल
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले एनएच 227 ए पर योगिया बाबा के स्थान के पास गुरुवार की देर शाम एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक कौड़िया सकरवाड़ी टोला के रामबाबू तिवारी का पुत्र आदित्य राज बताया जाता है।

 

घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसन्तपुर में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरेशाम गोली बारी की घटना से दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, एसआई दुर्गा यादव पुलिस बलों के घटनास्थल पहुंच घटना की जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है।

 

घटना के बारे में घायल युवक के पिता रामबाबू तिवारी ने बताया कि गुरुवार की शाम कौड़िया सरनिहा टोला के मनु कुमार सिंह का पुत्र युवराज कुमार उसे गांव में चल रहे शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में घूमने चलने के लिए बुलाकर ले गया। उसके जाने के कुछ समय के बाद पता चला कि उनके पुत्र को गोली मार दी गई है और वह बुरी तरह घायल हो गया।

 

इसकी सूचना मिलने पर उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं पुलिस ने इस घटना की सूचना एफएसएल टीम को दी। इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार की रात सीवान से एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंच जांच के लिए नमूने इकट्ठा करके ले गई। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

जन विकास सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा मुहर्रम पर किया गयाशरबत एवं मिठाई का वितरण

शिक्षा पाने के लिए हनुमान जी ने किया था शादी –  मालती 

सिधवलिया की खबरें :  दुकान का शटर काटकर नगदी सहित हजारों की संपत्ति  चोरी 

महम्‍मदपुर सेंट्रल बैंक के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे  से आए दिन हो रहे हैं दुर्घटनाएं

28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में निकली जागरूकता प्रभात फेरी

दाऊदपुर  में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की  मौत

भीखपुर  में  मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का  भव्य जुलूस

सहेली को पता था ‘सीक्रेट’… राज खुलने के डर से मार डाला

पूर्णिया में बाइक सवार भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला

Leave a Reply

error: Content is protected !!