Headlines

सिधवलिया की खबरें :  दुकान का शटर काटकर नगदी सहित हजारों की संपत्ति  चोरी 

सिधवलिया की खबरें :  दुकान का शटर काटकर नगदी सहित हजारों की संपत्ति  चोरी

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज) l

 

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाने क्षेत्र के खोरमपुर चौक स्थित एक व्यक्ति के किराना दुकान का शटर काटकर नगदी सहित हजारों की संपत्ति अज्ञात चोरों ने चोरी कर भाग निकले l सूचना पाकर पहुंची महम्मदपुर थाने की पुलिस ने उक्त मामले की छानबीन शुरू कर दिया है l

बता दें कि बृहस्पतिवार की रात्रि 9 बजे खोरमपुर गांव के सत्येंद्र पाण्डेय खोरमपुर चौक स्थित किराना की दुकान बंद कर अपने घर चले गए कि आधी रात के बाद सुनसान पाकर अज्ञात चोरों ने शटर काटकर लगभग पांच हजार रुपए का किराना सामान और गले में रखे आठ हजार रुपए नगद सहित तेरह हजार रुपए की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गए l

 

जब सत्येंद्र पाण्डेय शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने आए तो शटर कटा हुआ देख कर पुलिस को सूचना दी l सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने उक्त मामले की छानबीन शुरू कर दिया है l

 

 

शिव मंदिर के पुजारी को  मारपीट कर घायल किया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज) l

सिधवलिया थाने क्षेत्र के लरौली गांव के एक शिव मंदिर के पुजारी को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिए एवं नगदी छीन कर फरार हो गए l पुलिस ने उक्त घायल पुजारी के फर्द बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

 

बता दें कि 26 जून की सुबह लरौली के धर्मा गिरी गांव के ही शिव मंदिर में पूजा पाठ कर अपने घर वापस जा रहे थे कि रास्ते में अज्ञात कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर जम कर मारपीट कर घायल कर दिए तथा उनके पॉकेट में रखे एक हजार रूपए नगद को छीन कर फरार हो गए l

घायलावस्था में पुजारी को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया में भर्ती कराया परंतु इलाज के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया l पुलिस ने उक्त इलाजरत पुजारी धर्मा गिरी के फर्द बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही है l

यह भी पढ़ें

28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में निकली जागरूकता प्रभात फेरी

दाऊदपुर  में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की  मौत

भीखपुर  में  मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का  भव्य जुलूस

सहेली को पता था ‘सीक्रेट’… राज खुलने के डर से मार डाला

पूर्णिया में बाइक सवार भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!