Headlines

पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर एकमा में निकाली गई जागरूकता रैली

पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर एकमा में निकाली गई जागरूकता रैली

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):


28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो विशेष अभियान के तहत शनिवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।

स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक:

रैली का नेतृत्व सीएचसी एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार एवं डॉ. इरफान अहमद ने किया। इस दौरान प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर, प्रखंड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, बीसीएम प्रियंका कुमारी, हेल्थ एजुकेटर विनोद चौधरी, लेखपाल ब्रजेश कुमार सिंह, हाउस कीपिंग सुपरवाइजर परवेज अख्तर सहित बड़ी संख्या में एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता शामिल हुए।

नगर क्षेत्र में निकाली गई रैली:

यह जागरूकता रैली प्रखंड मुख्यालय से निकलकर नगर पंचायत एकमा बाजार एवं ब्लॉक रोड होते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण की। रैली के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।

30 सुपरवाइजर और 101 टीमें करेंगी कार्य:

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 30 सुपरवाइजर एवं 101 टीमें कार्य करेंगी। सभी टीमों को घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

हर बच्चे तक पहुंचेगी ‘दो बूंद जिंदगी की’:

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपील की है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अभियान के दौरान प्रत्येक बच्चे को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी, जिससे पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से किया सहयोग का आह्वान:

एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य दिलवाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही पोलियो मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

 

यह भी पढ़ें

28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में निकली जागरूकता प्रभात फेरी

दाऊदपुर  में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की  मौत

भीखपुर  में  मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का  भव्य जुलूस

सहेली को पता था ‘सीक्रेट’… राज खुलने के डर से मार डाला

पूर्णिया में बाइक सवार भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला

Leave a Reply

error: Content is protected !!