महम्मदपुर सेंट्रल बैंक के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे से आए दिन हो रहे हैं दुर्घटनाएं
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया ( गोपालगंज) l

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के महमदपुर चौक पर महमदपुर से सिधवलिया जाने वाले मुख्य पथ पर, सेंट्रल बैंक के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं l ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक सवार लगातार गिरकर चोटिल हो रहे हैं और राहगीर घायल हो रहे हैं l
इस समस्या से परेशान शनिवार को स्थानीय व्यवसायी राम बाबु कुंवर, मनोज कुमार सिंह, जितेंद्र साह, डॉ पी के सिंह, ईश्वर साह, सोनू साह, सोनू सिंह, प्रभु साह, शिवजी राय समेत दर्जनों दुकानदारों ने चौक पर विरोध प्रदर्शन किया l प्रदर्शनकारियों ने तत्काल गड्ढे की मरम्मत की मांग की तथा राम बाबु कुंवर ने कहा कि “यह मुख्य सड़क है.
स्कूल के बच्चे, मरीज और मिल में काम करने वाले मजदूर इसी रास्ते से गुजरते हैं l कोई बड़ा हादसा होने से पहले प्रशासन गड्ढा भरे l मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में ही आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके है l बारिश के बाद गड्ढे में पानी भरने से गहराई का अंदाजा नहीं लगता l
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अतिशीघ्र गड्ढे की मरम्मत नहीं हुई तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा l
यह भी पढ़ें
सिधवलिया की खबरें : दुकान का शटर काटकर नगदी सहित हजारों की संपत्ति चोरी
28 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में निकली जागरूकता प्रभात फेरी
दाऊदपुर में हाइवा के चपेट में आने से होटल संचालक की मौत
भीखपुर में मुहर्रम के अवसर पर निकला दो बड़े ताजियों का भव्य जुलूस
