Headlines

एकमा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

एकमा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

2 जुलाई तक 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एकमा से रविवार की सुबह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने एक शिशु को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर पल्स पोलियो विशेष अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। 28 जून से शुरू हुआ यह अभियान 2 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत प्रखंड व नगर क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर डॉ इरफान अहमद, डॉ अमरजीत सिंह, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रतिरक्षण पदाधिकारी बी. के. चौधरी, स्वास्थ्य कर्मी राहुल दुबे, जितेंद्र कुमार, सीएचओ आदर्श तिवारी, हाउस कीपिंग सुपरवाइजर परवेज अख्तर, सुरक्षा गार्ड शाहिद अंसारी, रामजी तिवारी, मुन्ना मांझी, लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार गुप्ता सहित एएनएम, जीएनएम एवं बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

इसके साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों में भी पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें “दो बूंद जिंदगी की” के नारे के साथ घर-घर पहुंचकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं।

 

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड में 30 सुपरवाइजर एवं 101 टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमों को घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए।

 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहिद अख्तर ने बताया कि रविवार की देर शाम सीएचसी एकमा के सभागार में पल्स पोलियो अभियान की प्रगति की समीक्षा को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक भी आयोजित की गई। हालांकि समाचार प्रेषण तक अभियान के प्रथम दिन के टीकाकरण का विस्तृत आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका था। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अभियान के दौरान अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण का लक्ष्य सफल हो सके।
यहां आपको बता दें कि इससे पूर्व शनिवार को अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सीएचसी परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई थी। रैली का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार एवं डॉ. इरफान अहमद ने किया। रैली नगर पंचायत एकमा बाजार एवं ब्लॉक रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहां लोगों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें

कन्हौली पंचायत सरकार भवन में हुआ पंचायत दिवस का आयोजन 

रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक आयोजित

मारपीट में तीन महिला घायल हो गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!