Headlines

 जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया “पंचायत विकास दिवस” 

 जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया “पंचायत विकास दिवस”
 सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए  पर्यटन मंत्री बिहार सरकार सह- प्रभारी मंत्री सिवान  केदार प्रसाद गुप्ता
*ग्राम सभाओं के माध्यम से विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी कार्यों पर विमर्श एवं ‘मन की बात’ का हुआ सीधा प्रसारण।*
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले “पंचायत विकास दिवस” के अंतर्गत दिनांक 28 जून 2026 (रविवार) को सिवान जिले के सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन अथवा निर्धारित सार्वजनिक स्थल पर किया गया।*
सिवान जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, माननीय मंत्री, पर्यटन विभाग विभाग, बिहार सरकार सिसवन प्रखंड के रामगढ़ ग्राम पंचायत में आयोजित “पंचायत विकास दिवस” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर ग्राम सभा के सभी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं के चयन तथा स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों की चयनित विषय-वस्तुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही उत्कृष्ट पंचायतों द्वारा किए गए विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का भी सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण किया गया, इससे अधिकाधिक ग्रामीण नागरिक इस कार्यक्रम से जुड़े।
पंचायत विकास दिवस के अंतर्गत स्थानीयकृत सतत विकास के नौ प्रमुख लक्ष्यों— गरीब मुक्त एवं आजीविका उन्नत पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा युक्त पंचायत, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत—पर विशेष रूप से चर्चा एवं कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
*28 जून, 2026 का विषय महिला हितैषी पंचायत रखा गया है।*
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता पर धन्यवाद किया ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!