Headlines

भगवानपुर बाजार में पिकअप के धक्का से बाइक सवार घायल

भगवानपुर बाजार में पिकअप के धक्का से बाइक सवार घायल
सदर अस्पताल सिवान रेफर
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण,  भगवानपुर हाट ( सीवान ):

 

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय बाजार में रविवार के सुबह एक पिकअप ने एक बाइक में जोरदार धक्का मार दिया ।जिससे बाइक चालक बसंतपुर थाना क्षेत्र के बैजू बरहोगा गांव के दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी
हो गए ।

स्थानीय लोगो के सहारे सीएचसी भगवानपुर लाया गया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पिकअप पर सब्जी लदी हुई थी। जो मलमलिया की ओर से आ रही थी ।वही दुर्गा राय अपने पुत्र के बरात से बाइक से लौट रहे थे ।

 

पुलिस पिकअप एवं बाइक को जप्त कर थाने ले गई है । समाचार लेखन तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी ।

यह भी पढ़ें

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल

सीवान : गुमटी में बैठे वृद्ध को अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

पानापुर थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सुपौल : दो तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!