भरत भूषण तिवारी की मौत के विरोध में मशरक में निकला कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में भरत भूषण तिवारी की मौत के विरोध में रविवार की शाम मशरक थाना क्षेत्र के पुराने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह एवं श्याम सिंह ने किया।
इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवक एवं नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए। शिव मंदिर से शुरू हुआ कैंडल मार्च स्टेशन रोड से होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। वहां आयोजित शोकसभा में उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भरत भूषण तिवारी की मौत की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या दोष सामने आता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।क्षकैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और न्याय की मांग दोहराई।
यह भी पढ़ें
एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल
सीवान : गुमटी में बैठे वृद्ध को अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत
पानापुर थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सुपौल : दो तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद
वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर
