Headlines

शिक्षा एवं शिक्षकों का विकास प्राथमिकता .. शिक्षा मंत्री

शिक्षा एवं शिक्षकों का विकास प्राथमिकता .. शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री का हुआ ब्रह्मस्थान के नागरिक अभिनंदन
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण,  भगवानपुर हाट ( सीवान ):

भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान गांव में रविवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का नागरिक अभिनंदन का
आयोजन किया गया । इस अवसर पर आयोजकों ने महेश ब्रह्म बाबा को चढ़ाया गया पीला धोती मंत्री जी को भेंट किया गया । इस अवसर पर महराजगंज विधायक हेमनारायण साह भी उपस्थित थे । समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने किया ।

 

संचालन बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुजीत पांडेय ने किया ।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा और शिक्षकों का विकास सरकार की प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सबको शिक्षा एक सम्मान व्यवस्था करने का कार्य शुरू कर दिया है । राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में पठन पाठन बिल्कुल सही तरीके से संचालित होगे । सरकार शिक्षा के विकास पर बजट का 20 प्रतिशत शिक्षा विभाग को मिला है ।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत बनाने निर्णय लिया है । जिसके लिए शिक्षित होना ज़रूरी है । सभी शिक्षकों का तबादला उनके जिले में की जाएगी । शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दर्जा दिलाना है । निजी विद्यालयों में नहीं बल्कि सरकारी विद्यालय में पढ़ाने के लिए जागरूक किया ।

विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि शिक्षा मंत्री के सहयोग से बिहार में शिक्षा का विकास करना सरकार की प्राथमिकता है । शिक्षित बिहार से ही बिहार विकसित होगा ।

ब्रह्मस्थान गांव में डिग्री कालेज खोलने के लिए ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया ।
प्रभारी अधिवक्ता मंच बिहार अवधेश कुमार पांडेय , भाजपा जिला पंचायती राज संयोजक बसंत मिश्रा , चंदन सिंह , भाजपा के जिला महामंत्री अवधेश पांडेय , अखिलानंद सिंह माला देवी , दारा सिंह , बीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल

सीवान : गुमटी में बैठे वृद्ध को अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

पानापुर थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सुपौल : दो तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!