सीवान एसपी ने बालू लदे ट्रैक्टर से हुए हादसा का किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा किया गया निरीक्षण आज दिनांक 28.06.2026 को प्रातः लगभग 10:15 बजे दरौली थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति को रौंदते हुए निकल गया, जिससे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही दरौली थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की गई।
इसी दौरान कुछ उग्र ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया तथा सड़क जाम किया गया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। दोनों पुलिसकर्मियों की स्थिति वर्तमान में सामान्य है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, मैरवा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया गया तथा सड़क जाम समाप्त कर यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया गया।
घटना कारित करने वाले ट्रैक्टर को जप्त कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। सिवान पुलिस, आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर…
यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
कन्हौली पंचायत सरकार भवन में हुआ पंचायत दिवस का आयोजन
