Headlines

 मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। उक्त वीडियो के सत्यापन हेतु त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

 

 

अनुसंधान के क्रम में पाया कि आरा (भोजपुर) जिला अन्तर्गत शाहपुर थाना के बैलौटी गाँव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये भरत भुषण तिवारी के विरूद्ध में जन चेतना मंच सिवान के द्वारा दिनांक-22.06.2026 को संध्या-05:30 बजे सिवान शहर के डी०ए०वी० मोड़ से कैण्डल मार्च निकाला गया था, जो जे०पी० चौक के पास समाप्त हो गया था।

 

 

उसी का सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल है, कैण्डल मार्च में शामिल एक व्यक्ति के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। जिसकी पहचान रूपेश तिवारी उर्फ अजित मणी त्रिपाठी, पिता-बिरेन्द्र मणी तिवारी, साकिन-जयजोर, थाना-आन्दर, जिला-सिवान के रूप में हुई है।

 

तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त रूपेश तिवारी उर्फ अजित मणी त्रिपाठी, पिता-बिरेन्द्र मणी तिवारी, साकिन-जयजोर, थाना-आन्दर, जिला सिवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। > गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात अपराधिक इतिहासः- 1. आन्दर थाना काण्ड सं० 104/17 दिनांक 27.05.17 धारा 341/323/504/307/34 IPC1 2. आंदर थाना कांड स०-105/22, दिनांक-22.05.22 धारा-341/323/324/307/34 IPC | 3. नगर थाना काण्ड सं० 487/23 दिनांक 19.09.23 धारा-302/34 IPC & 27 आर्म्स एक्ट ।

4. हुसैनगंज थाना कांड सं०-141/23 दिनांक 12.06.23 धारा-307/385/34 IPC & 27 आर्म्स एक्ट । 5. नगर थाना कांड स० 502/23 दिनांक 28.09.23 धारा-25 (1-b) a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 28/20(ii)(b)/22 NDPS Act 1 ➤ टीम में शामिल सदस्यः- 1. पु.नि. अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष, नगर थाना एवं नगर थाना के अन्य पुलिसकर्मी। 2. पु.अ.नि. सुनील कुमार, थानाध्यक्ष, आंदर थाना एवं आंदर थाना के अन्य पुलिसकर्मी। मास्ना सजत

यह भी पढ़ें

कन्हौली पंचायत सरकार भवन में हुआ पंचायत दिवस का आयोजन 

रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक आयोजित

मारपीट में तीन महिला घायल हो गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!