Headlines

गोरेयाकोठी पुलिस ने  अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

गोरेयाकोठी पुलिस ने  अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

दिनांक 27.06.2026 की रात्रि गोरेयाकोठी थाना पुलिस टीम द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम जब अफराद मोड़ के समीप पहुँची, तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति एक दुकान के पास खड़े होकर दुकान के ताले की रेकी एवं संदिग्ध गतिविधियाँ करते हुए दिखाई दिए।

 

पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर दोनों व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, किन्तु पुलिस बल द्वारा त्वरित घेराबंदी कर उन्हें सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की तलाशी के दौरान उनके पास से 01 देशी कट्टा, 01 चाकू, 01 मास्टर चाभी, 01 पेचकस एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

 

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः 1. अभिषेक कुमार, पिता-प्यारेलाल साह, ग्राम-बालबंगरा, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान एवं 2. राजू कुमार, पिता-जगलाल महतो, ग्राम-बालबंगरा, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान बताया। इस संबंध में गोरेयाकोठी थाना द्वारा धारा 338/336 (3)/318(4)/317(4)/3(5) बी.एन. एस. एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः- 1. अभिषेक कुमार, पिता-प्यारे लाल साह, साकिन बालबंगरा, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान। 2. राजू कुमार, पिता-जगलाल महतो, साकिन-बाल बंगरा, थाना-दरौंदा, जिला-सिवान। > जप्त / बरामद समानों की विवरणीज विश्वास संकल्प हमारा 1. देशी कट्टा-01 2. मास्टर चाभी-01 3. मोटरसाईकिल-02 4. मोबाईल-03, 5. चाकू-01, 6. पेचकस-01 ➤ टीम में शामिल सदस्यः- 1. पु.अ.नि. मनीष कुमार, थानाध्यक्ष, गोरेयाकोठी एवं गोरेयाकोठी थाना के अन्य पुलिसकर्मी।

 

यह भी पढ़ें

कन्हौली पंचायत सरकार भवन में हुआ पंचायत दिवस का आयोजन 

रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक आयोजित

मारपीट में तीन महिला घायल हो गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!