Headlines

सिपाही भर्ती परीक्षाः सहरसा में धराया गिरोह; मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार

सिपाही भर्ती परीक्षाः सहरसा में धराया गिरोह; मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में 12 मुन्नाभाई गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार पुलिस रेडियो में सिपाही (ऑपरेटर) के 993 पदों पर बहाली को लेकर रविवार को राज्यभर में हुई परीक्षा छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रही। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के मुताबिक परीक्षा के दौरान कदाचार व गड़बड़ी करने के प्रयास में 17 मुन्नाभाई पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनमें 12 को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, परीक्षा के दौरान सहरसा में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर कुछ और जिलों में छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सहरसा जिले के बनमा ईटहरी के चंदन कुमार और सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी चंदन कुमार को सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक ढाला समीप एक लॉज से गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही बस्ती निवासी विवेक कुमार को पकड़ा गया है। आशंका है कि यह सॉल्वर गिरोह से जुड़े लोग हैं। इनके वॉट्सऐप चैटिंग के आधार पर किशनगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकला स्थित परीक्षा केंद्र से एक संदिग्ध अभ्यर्थी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सहरसा के मुख्यालय डीएसपी केपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से कई विद्यार्थियों के मूल प्रमाण पत्र, ब्लैंक चेकबुक, परीक्षा की उत्तरपुस्तिका, कई मोबाइल बरामद हुए हैं। उनसे पूछताछ के आधार पर किशनगंज, गया, भागलपुर समेत अन्य जिलों में भी पुलिस टीमें परीक्षा में कदाचार का प्रयास करने वालों की तलाश में जुटी है।

बेतिया के विपिन हाई स्कूल में कदाचार करते हुए एक छात्र को रंगे हाथ पकड़ा गया। उसने कान के काफी अंदर तक ब्लूटूथ लगा रखा था। ब्लूटूथ को सुरक्षित निकालने के लिए उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। छात्र के अंडरवियर से ब्लूटूथ की मुख्य डिवाइस बरामद की गई है। मुजफ्फरपुर के चैपमैन स्कूल केंद्र पर फर्जी बायोमेट्रिक कर्मी की गिरफ्तारी हुई है। जांच में पता चला कि इस नाम के किसी भी कर्मी को न तो चैपमैन स्कूल केंद्र पर और ना ही अन्य केंद्र पर ड्यूटी में लगाया गया था।केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के मुताबिक, कैमूर) में तीन और दरभंगा में छह अभियुक्तों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इनके अलावा नवादा में दो, पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया में एक-एक प्राथमिकी हुई है। परीक्षा को लेकर राज्य के सभी 38 जिलों में 544 केंद्र बनाए गये थे।

यह भी पढ़ें

 PM Modi का युवाओं को दिया बड़ा संदेश-  जो खेलता है, वो खिलता है’

सीवान एसपी ने बालू लदे ट्रैक्‍टर से हुए हादसा का किया निरीक्षण

 मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गोरेयाकोठी पुलिस ने  अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!