Headlines

बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद  की जयंती मनाई गयी

बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद  की जयंती मनाई गयी

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान नगर के नयाबाजार सिवान में स्थित पत्रकार भवन के सभाकक्ष में मसावात इंडिया फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वाधान में स्वतंत्रता आंदोलन के महान् स्वतंत्रता सेनानी शोषितों वंचितों, दलितों एवं पसमांदा मुसलमानों के मसीहा बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी तथा 1965भारत पाक युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर अमेरिका द्वारा निर्मित अभेद टैंकों को ध्वस्त करने वाले शहीद वीर अब्दुल हमीद दोनों भारत माता के सपूतों की जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति वर्ष भी बड़े ही सुंदर प्रस्तुति के साथ धूम धाम से मनाई गई।

 

इस अवसर पर जिले के समस्त गांवों और शहर के प्रत्येक मुहल्लों से पसमांदा मुसलमानों की भागीदारी हुई,
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनेट सदस्य जे पी विश्वविद्यालय छपरा प्रो महमूद हसन अंसारी ने किया और संचालन समाज सेवी अल्हाज आचार्य अब्दुल हमीद ने किया।

कार्यक्रम में प्रो हारून शैलेंद्र, मार्कण्डेय दीक्षित, शमसुल हक अंसारी, असरार अहमद, एडवोकेट नूरालम अंसारी जे पी यादव, मो खालिद अंसारी, डॉ एहतेशाम, डॉ रिज़वान आलम डॉ मुराद अली, गुफरान अली सरपंच, नवाब अली अब्दुल रऊफ अंसारी डॉ जाहिद सिवानी और डॉ अली असगर सिवानी ने सभा को संबोधित करते हुए पसमांदा विकास की गति विधि पर विशेष मंथन कर अपने अपने व्यक्तव्य प्रस्तुत किए।

प्रो महमूद हसन अंसारी के व्यक्तव्य पसमांदा मुसलमान की मुख्य मांगें सामाजिक न्याय आर्थिक उत्थान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर केंद्रित थी। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि sc का दर्जा मुस्लिम और ईसाई दलितों को धार्मिक आधार पर मिलने वाले आरक्षण से बाहर रख कर हमे हिन्दू दलितों की तरह अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए।

प्रो हारून शैलेंद्र ने भी इस पर गौर किया और कहा मुसलमान पसमांदा के लिए भारतीय संविधान का अनुच्छेद 341अनुसूचित जातियों sc की पहचान से संबंधित है, अनुच्छेद 341पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सरकार से अनुरोध किया कि पसमांदा मुसलमान के साथ न्याय किया जाए।

डॉ अली असगर सिवानी ने कहा कि मुस्लिम पसमांदा समुदाय को राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए आपसी मिल्लत प्रेम प्रीत के साथ साथ शिक्षा अत्यधिक जरूरी है, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेटी पढ़ाओ और बेटियों की सुरक्षा पर जोर दिया अतः मैने अपने बेटियों को मान सम्मान के साथ शिक्षा प्रदान कर डॉक्टर और वकील बनाया है, मै सभी पसमांदा समुदाय से आह्वान करता हूं कि आप भी अपने बच्चों को ऊंची से ऊंची शिक्षा दिलायें आधी रोटी खाएं, घर का बर्तन बिक जाए मगर शिक्षा जरूर दिलायें।

डॉ ज़ाहिद सिवानी ने अब्दुल कयूम अंसारी तथा वीर अब्दुल हमीद जयंती को नज़र में रखते हुए सुन्दर काव्य रचना प्रस्तुत किया। श्रोताओं ने जम कर ताली बजाई।

अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने वीर अब्दुल हमीद की देश भक्ति की अमर गाथा को प्रस्तुत किया।
सभा में शामिल अनेकों गणमान्य व्यक्तियों को जयंती समारोह आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो महमूद हसन अंसारी द्वारा अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया गया।

सभा के अंत में अब्दुल कयूम अंसारी तथा वीर अब्दुल हमीद के लिए दुवाएं की गई और उनकी देश भक्ति के गुणगान के साथ समापन की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें

अमनौर में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट, तीन गिरफ्तार

मढ़ौरा-पटना मेमू ट्रेन की मांग तेज, सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र 

सोनौली में सरकारी जमीन पर लगे आम के पेड़ काटे जाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

राम-जानकी पथ परियोजना: मशरक में भूअर्जन शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

Leave a Reply

error: Content is protected !!