ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय इंजीनियर की मौत, परिवार में मातम
श्रीनारद मीडिया, मृत्युंजय तिवारी, भेल्दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन पंचायत के चांद चौक गांव के रहने वाले युवक उदय कुमार गिरी उम्र 32 वर्ष पिता नागेश्वर गिरी कल अपनी बहन के घर मिलने जा रहा था। इसी क्रम में टेहटी पुल के पास अनियंत्रित ट्रक ने मारी ठोकर बाइक पर सवार दो युवक हो गए ।
जख्मी लोगों ने उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्र के निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को होते ही परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे युवक को पटना ले जाया जा रहा था अस्पताल पहुंचते ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया ।
मृतक व्यक्ति नागेश्वर गिरी का 32 वर्षीय पुत्र उदय कुमार गिरी बताया जा रहा है । वही उनके बड़े भाई शिक्षक धर्मेंद्र गिरी आदर्श मध्य विद्यालय तकिया में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि भाई लगभग 7:00 बजे बहन से मिलने मढ़ौरा जा रहा था इसी क्रम में घटना हुई है । घटना की जानकारी मिलते ही हम लोग घटना स्थल पर पहुंचे और उसे डॉक्टर के रेफर करने के बाद पटना पीएमसीएच ले जाए जा रहा था रास्ते में ही दम तोड़ दिया । मृतक को एक पुत्र एवं एक पुत्री है । पत्नी का रो रो का बुरा हाल है, वहीं परिवार में मातम पसरा है।
यह भी पढ़ें
परिवार नियोजन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण
पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी को न्यायालय में पेश किया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
