दरौली के महुजा बेसिक स्कूल के हेडमास्टर को डीईओ ने किया निलंबित
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के दरौली प्रखण्ड क्षेत्र के महुजा बेसिक स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक शुभम यादव को वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया जाता है कि दरौली बीईओ ने 24 अप्रैल को महुजा बेसिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वितीय वर्ष 2025-26 में समग्र शिक्षा के तहत विकाश अनुदान, स्पोर्ट्स मद, यूथ व ईको क्लब मदों में ड्राइंग लिमिट राशि से सम्बन्धित सामग्री एंव अभिश्रव नहीं पायी गई।
जो वितीय नियमावली का उल्लंघन है। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानाध्यापक द्वारा सत्तर हजार रुपये का गबन किया गया है। बीआरसी द्वारा वितरित ढोलक, कैशियो व म्यूजिक सिस्टम स्कूल में नहीं पाया गया।
निरीक्षण में यह भी बच्चों द्वारा उजागर हुआ कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को अंडे एवं फल उपलब्ध नहीं कराया जाता है। साथ हीं भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं रहती। इससे बच्चों के पोषण स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई।
मध्याह्न भोजन योजना की भंडारण पंजी एक सप्ताह से अद्यतन नहीं किया गया था । पिछले 15 महीना से विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित नहीं कि गई थी। किसी भी वर्ग कक्ष में समय सारिणी का अनुपालन नहीं किया जता है। जिसका बीईओ ने हेडमास्टर से स्पष्टीकरण की मांग की थीं। स्पष्टीकरण का जबाब साक्ष्य के साथ उपलब्ध नहीं कराने पर बीईओ ने 30 मई को निलम्बन के लिए डीईओ को आवेदन दिया।
5 जून को डीईओ ने हेडमास्टर से बचाव के लिए साक्ष्य के साथ अभिकथन उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया गया। 8 जून को हेडमास्टर ने बचाव अभिकथन को उपलब्ध कराया। डीईओ के अवलोकानापरांत सन्तोषजनक नहीं पाया गया।
जिसपर बीईओ के आरोप को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर 30 जून को निलम्बित कर दिया गया। हेडमास्टर पर लगे आरोपों को जांच के लिए डीपीओ माध्यमिक शिक्षा व प्रस्तुतिकरण के लिए बीईओ दरौली को नामित किया गया है।हेडमास्टर शुभम यादव को निलम्बन के दौरान बड़हरिया बीआरसी ड्टी दिया गया है।
यह भी पढ़ें
मां बेटा को मारपीट कर किया घायल
रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़
टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में हुई समीक्षा बैठक
नवविवाहित पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा
