रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अधीन संचालित रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में बी.एड. सत्र 2025–2027 के प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं सफलता पूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पूरे अनुशासन के साथ अपनी व्यावहारिक दक्षता का प्रदर्शन किया।
प्रायोगिक परीक्षा का संचालन कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा प्रशिक्षुओं के व्यावहारिक कौशल, शिक्षण शैली तथा विषय-वस्तु की समझ का समग्र मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इसके जरिए भावी शिक्षकों की शिक्षण क्षमता एवं व्यवहारिक दक्षता का आकलन किया जाता है।
कॉलेज के प्राचार्य ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन पर सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रशिक्षुओं के आत्मविश्वास एवं शिक्षण कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर नागेंद्र कुमार सिंह, अनूप कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में हुई समीक्षा बैठक
नवविवाहित पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा
परिवार नियोजन सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए काउंसलरों को दिया गया प्रशिक्षण
पूर्व ज़िला पार्षद स्वर्गीय आशुतोष कुमार सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई
रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश के संभल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी को न्यायालय में पेश किया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
