सिसवन की खबरें : प्रखंड में चमकी बुखार पर जन-जागरूकता अभियान तेज
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के विभिन्न गांवों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चमकी बुखार/एईएस/मस्तिष्क ज्वर से बचाव को लेकर सघन प्रचार-प्रसार किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे “चमकी को धमकी” अभियान के तहत एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
वैन पर लगे डिजिटल स्क्रीन से लक्षण, बचाव और तुरंत इलाज की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि तेज बुखार, बेहोशी या झटके आने पर तुरंत अस्पताल जाएं।
बच्चों को रात में सोने से पहले भरपेट खाना खिलाएं और धूप से बचाएं। “इस गर्मी हम मिल के देंगे” के संदेश के साथ लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जागरूकता से ही चमकी बुखार को हराया जा सकता है। अभियान लगातार जारी रहेगा।
मारपीट की घटना में दो सगे भाई सहित तीन घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो सगे भाई सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी बच्चूलाल सिंह का पुत्र शशिकांत सिंह वरविकांत सिंह के अलावा योगेंद्र सिंह का पुत्र कृष्णकांत सिंह शामिल है। तीनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
यह भी पढ़ें
दरौली के महुजा बेसिक स्कूल के हेडमास्टर को डीईओ ने किया निलंबित
मां बेटा को मारपीट कर किया घायल
रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
केवाईपी बचाओ अभियान के तहत राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज़
टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मशरक में हुई समीक्षा बैठक
नवविवाहित पति अपनी पत्नी को ससुराल से घर लाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा
