Headlines

मशरक की खबरें :  करकटनुमा शेड में पीछे से करकट खोल लाखो की साउंड मशीन चोरी

मशरक की खबरें :  करकटनुमा शेड में पीछे से करकट खोल लाखो की साउंड मशीन चोरी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के पूरब टोला गांव में उत्सव समारोह में ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे बजाने वाले महाकाल डीजे के करकटनुमा शेड में अज्ञात चोरों के द्वारा पीछे से करकट खोल लाखों रूपये की साउड मशीन चोरी कर लेने का मामला सामने आया।

पीड़ित महाकाल डीजे के संजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी करकटनुमा शेड में पीछे से करकट खोल अज्ञात चोरो के द्वारा लगभग दो लाख रुपए का साउंड मशीन चोरी कर ली गई है। पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

उन्होंने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी सुबह जगने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने डीजे के ट्रैक्टर ट्राली पर लगाया गया साउंड सिस्टम का कीमती मशीन और अन्य सामान चोरी कर ली गई है।

 

 

 

आतंक मचा रखे पागल बंदर को जाल से पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक प्रखंड के सोनौली गांव में पिछले एक सप्ताह से लोगों के लिए आतंक का कारण बने पागल बंदर को रविवार दोपहर आखिरकार जाल की मदद से पकड़ लिया गया। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, यह बंदर राहगीरों, घरों की छतों पर मौजूद लोगों तथा बाहर निकलने वाले ग्रामीणों पर अचानक हमला कर देता था।

 

उसके हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ था। पंचायत के मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दी गई थी। वन विभाग की टीम ने बंदर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

इसके बाद सिवान से निजी बंदर पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाया गया, जिसने रविवार को जाल की मदद से बंदर को पकड़ लिया। बंदर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत व्यक्त की । मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि इस बंदर ने स्वच्छता ग्रही समेत दो दर्जन लोगों को काट कर जख्मी किया है।

यह भी पढ़ें

रघुनाथपुर : पेट्रोल के जगह पानी मिलने के वायरल वीडियो ने दिखाया रंग,अजीत सर्विस स्टेशन सील

सांगठनिक निष्ठा का प्रतिफल: अमनौर के परशरामपुर से नागपुर जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष तक का प्रशांत सिंह कश्यप का सफर

रघुनाथपुर : डॉ• भीमराव अंबेडकर की स्थापित पुरानी प्रतिमा का जर्जर छत का प्लास्टर गिरा 

 ‘आपकी लॉटरी लगी है’, बगीचे में बैठ लगाते थे कॉल, फिर उड़ा देते थे खातों से पैसे, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर STF ने कुख्यात धीरज कुमार को दबोच लिया

जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा

 जबरन संबंध बनाता था, इसलिए गर्लफ्रेंड ने  मार डाला’

मझवलिया की माटी से निकला वह सूरज—जिसने खाकी को भी कर दिया स्वर्णिम

 सिधवलिया की खबरें: मारपीट में दो महिला सहित आठ व्यक्ति घायल

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!