Headlines

रघुनाथपुर : पेट्रोल के जगह पानी मिलने के वायरल वीडियो ने दिखाया रंग,अजीत सर्विस स्टेशन सील

रघुनाथपुर : पेट्रोल के जगह पानी मिलने के वायरल वीडियो ने दिखाया रंग,अजीत सर्विस स्टेशन सील

रघुनाथपुर पेट्रोल पंप सील मामले पर पुनर्विचार करने की तेज हुई मांग

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

बीते दिनों रघुनाथपुर बाजार स्थित “अजीत सर्विस स्टेशन* पेट्रोल पंप से पेट्रोल के जगह मटमैला तेल मिलने के वायरल वीडियो ने अपना रंग दिखाया और जिला प्रशासन के निर्देश पर उक्त पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।

रघुनाथपुर पेट्रोल पंप सील मामले पर जानकर,बुद्धजीवी और पत्रकार नवीन सिंह परमार ने जिला प्रशासन से उक्त पेट्रोल पम्प सील किए जाने की कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह मामला प्रथम दृष्टया पेट्रोल या डीजल में जानबूझकर मिलावट का प्रतीत नहीं होता, बल्कि ई-20 पेट्रोल में होने वाली फेज सेपरेशन (Phase Separation) जैसी तकनीकी समस्या से जुड़ी एक दुर्घटनात्मक घटना लगती है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, बरसात के मौसम में नमी अथवा पानी के संपर्क में आने पर ई-20 पेट्रोल में फेज सेपरेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी घटनाएं समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर सामने आती रही हैं। इसलिए बिना पर्याप्त तकनीकी जांच के इसे मिलावट का मामला मान लेना उचित नहीं होगा।

जानकारी के अनुसार शिकायत प्राप्त होते ही पेट्रोल पंप संचालक ने प्रभावित उपभोक्ताओं को उनकी राशि वापस कर दी, जो उनकी जवाबदेही और सहयोगात्मक रवैये को दर्शाता है। यदि जांच में किसी प्रकार की जानबूझकर की गई लापरवाही या मिलावट सिद्ध नहीं होती है, तो कठोर प्रशासनिक कार्रवाई के स्थान पर तथ्यों और वैज्ञानिक परीक्षणों के आधार पर निर्णय लिया जाना अधिक न्यायसंगत होगा।

यह भी पढ़ें

रघुनाथपुर : डॉ• भीमराव अंबेडकर की स्थापित पुरानी प्रतिमा का जर्जर छत का प्लास्टर गिरा 

 ‘आपकी लॉटरी लगी है’, बगीचे में बैठ लगाते थे कॉल, फिर उड़ा देते थे खातों से पैसे, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर STF ने कुख्यात धीरज कुमार को दबोच लिया

जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा

 जबरन संबंध बनाता था, इसलिए गर्लफ्रेंड ने  मार डाला’

मझवलिया की माटी से निकला वह सूरज—जिसने खाकी को भी कर दिया स्वर्णिम

 सिधवलिया की खबरें: मारपीट में दो महिला सहित आठ व्यक्ति घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!