Headlines

 सिधवलिया की खबरें : रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

सिधवलिया की खबरें : रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हरपुर टेंगराही गांव की है।

जानकारी के अनुसार, रास्ते को लेकर हुए विवाद में पहले पक्ष से इकबाली राय और रौशन कुमार शामिल थे। वहीं दूसरे पक्ष से विजय कुमार, विपिन कुमार, हरेराम राय, बृजेश कुमार, हरिकृष्ण राय, शंकर राय और पुष्पा कुमारी शामिल थे।

मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधवलिया लाया गया। हालत गंभीर होने पर विजय कुमार, बृजेश कुमार, विपिन कुमार, हरेराम राय, हरिकृष्ण राय और शंकर राय को प्राथमिक उपचार के बाद गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है l

 

अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर उत्पाद थाना की टीम ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के दंगसी गांव में छापेमारी कर 58.140 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्पाद थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर दंगसी गांव में छापेमारी की गई। मौके से 58.140 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई।

पुलिस ने उत्तम सिंह और पीयूष सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें

जनसरोकार की पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : डॉ. प्रेम कुमार

साथिया फाउंडेशन : तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण पूरा, 40 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

रघुनाथपुर : पेट्रोल के जगह पानी मिलने के वायरल वीडियो ने दिखाया रंग,अजीत सर्विस स्टेशन सील

सांगठनिक निष्ठा का प्रतिफल: अमनौर के परशरामपुर से नागपुर जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष तक का प्रशांत सिंह कश्यप का सफर

रघुनाथपुर : डॉ• भीमराव अंबेडकर की स्थापित पुरानी प्रतिमा का जर्जर छत का प्लास्टर गिरा 

 ‘आपकी लॉटरी लगी है’, बगीचे में बैठ लगाते थे कॉल, फिर उड़ा देते थे खातों से पैसे, 6 साइबर ठग गिरफ्तार

सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर STF ने कुख्यात धीरज कुमार को दबोच लिया

जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा

 जबरन संबंध बनाता था, इसलिए गर्लफ्रेंड ने  मार डाला’

मझवलिया की माटी से निकला वह सूरज—जिसने खाकी को भी कर दिया स्वर्णिम

 सिधवलिया की खबरें: मारपीट में दो महिला सहित आठ व्यक्ति घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!