नेहा म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार
श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस गीत को दर्शकों और श्रोताओं की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अपने मधुर संगीत और भावपूर्ण प्रस्तुति के कारण यह गीत तेजी से भोजपुरी संगीत प्रेमियों की पसंद बनता जा रहा है।
इस गीत को भोजपुरी के लोकप्रिय गायक पंकज मतलबी यादव और श्रृष्टि भारती ने अपनी सुरीली आवाज़ दी है। वहीं, अभिनेत्री काजल माही ने अपने प्रभावशाली अभिनय से गीत की भावनाओं को जीवंत कर दिया है। प्रेम, दर्द और जुदाई की संवेदनाओं को दर्शाता यह गीत श्रोताओं के दिलों को छू रहा है।
गीत के बोल पंकज मतलबी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका मधुर और संगीत जेपी तिवारी ने तैयार किया है। वीडियो को आकर्षक बनाने में डीओपी राजबली राज की बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और कुलदीप कुकू के मेकअप ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम इस गीत में साफ दिखाई देता है।
गीत के निर्माता रतनेश कुमार ने कहा कि हमारी पूरी टीम ने इस गीत को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ तैयार किया है। जिंदगी जियल छोड़ देहब को रिलीज के बाद दर्शकों से जो प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे हम बेहद उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य हमेशा साफ-सुथरे, गुणवत्तापूर्ण और दिल को छू लेने वाले भोजपुरी गीत दर्शकों तक पहुंचाना रहा है। हमें विश्वास है कि यह गीत आने वाले दिनों में और अधिक लोगों तक पहुंचेगा तथा भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
नेहा म्यूजिक वर्ल्ड ने भोजपुरी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे जिंदगी जियल छोड़ देहब को देखें, सुनें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें। रिलीज के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
यह भी पढ़ें
जनसरोकार की पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : डॉ. प्रेम कुमार
साथिया फाउंडेशन : तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण पूरा, 40 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
रघुनाथपुर : पेट्रोल के जगह पानी मिलने के वायरल वीडियो ने दिखाया रंग,अजीत सर्विस स्टेशन सील
रघुनाथपुर : डॉ• भीमराव अंबेडकर की स्थापित पुरानी प्रतिमा का जर्जर छत का प्लास्टर गिरा
‘आपकी लॉटरी लगी है’, बगीचे में बैठ लगाते थे कॉल, फिर उड़ा देते थे खातों से पैसे, 6 साइबर ठग गिरफ्तार
सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर STF ने कुख्यात धीरज कुमार को दबोच लिया
जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा
जबरन संबंध बनाता था, इसलिए गर्लफ्रेंड ने मार डाला’
मझवलिया की माटी से निकला वह सूरज—जिसने खाकी को भी कर दिया स्वर्णिम
