हैंडबॉल का ट्रायल आरंभ , राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे खिलाड़ी- विजय
श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):

महेंद्र उच्च विद्यालय जिरादेई खेल के मैदान में रविवार को सिवान जिला हैंडबॉल के बैनर तले सीनियर पुरुष ,महिला हैंडबॉल का ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल का शुभारंभ खेल संघ के पदाधिकारियों के द्वारा फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया गया।
अतिथियों के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया। हैंडबॉल संघ के जिला सचिव विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ट्रायल के लिए जिला सचिव के द्वारा चयन समिति का गठन किया गया था मौके पर शिक्षक जयप्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के प्रधानाध्यापक डा कृष्ण कुमार सिंह ,सुनील कुमार द्विवेदी, राघवेंद्र कुमार ,मनोरंजन कुमार सिंह , उमेश कुमार राम ,धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक व्यास बैठा ,हरिकांत कुमार, अनिरुद्ध कुमार ,राधा कुमारी आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया ।
जिला सचिव विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में भी सिवान जिले के हैंडबॉल के क्षेत्र में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। आज के ट्रायल में बालक और बालिका वर्ग से 16-16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
यह भी पढ़ें
जनसरोकार की पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : डॉ. प्रेम कुमार
साथिया फाउंडेशन : तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण पूरा, 40 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
रघुनाथपुर : पेट्रोल के जगह पानी मिलने के वायरल वीडियो ने दिखाया रंग,अजीत सर्विस स्टेशन सील
रघुनाथपुर : डॉ• भीमराव अंबेडकर की स्थापित पुरानी प्रतिमा का जर्जर छत का प्लास्टर गिरा
‘आपकी लॉटरी लगी है’, बगीचे में बैठ लगाते थे कॉल, फिर उड़ा देते थे खातों से पैसे, 6 साइबर ठग गिरफ्तार
सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर STF ने कुख्यात धीरज कुमार को दबोच लिया
जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा
जबरन संबंध बनाता था, इसलिए गर्लफ्रेंड ने मार डाला’
मझवलिया की माटी से निकला वह सूरज—जिसने खाकी को भी कर दिया स्वर्णिम
