Headlines

सहरसा: पुलिस की सघन छापेमारी, नहीं मिला कोई सरकारी अभिलेख

सहरसा: पुलिस की सघन छापेमारी, नहीं मिला कोई सरकारी अभिलेख

श्रीनारद मीडिया,  स्‍टेट डेस्‍क:

 

सहरसा से नीरज  सलखुआ थाना क्षेत्र में एक निजी व्यक्ति के पास से विभिन्न थानों की सरकारी केस डायरी व अन्य अभिलेख मिलने के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बख्तियारपुर थाना के सामने स्थित कशिश प्रेस में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सघन छापेमारी की गई।

 

कार्रवाई के दौरान अंचलाधिकारी शुभम वर्मा मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार समेत डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक प्रेस के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच की। कंप्यूटर, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा उपलब्ध दस्तावेजों का भी गहन सत्यापन किया गया। जांच के दौरान किसी प्रकार का सरकारी अभिलेख अथवा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

 

इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सरकारी अभिलेखों के अवैध उपयोग की आशंका संबंधी सूचना के सत्यापन के लिए छापेमारी की गई थी। जांच में कोई सरकारी दस्तावेज नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस हर सूचना को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है तथा सरकारी अभिलेखों के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

गौरतलब है कि दो जुलाई को गोरियारी गांव के समीप डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने एक युवक के बैग से विभिन्न थानों की केस डायरी, लैपटॉप व अन्य सामग्री बरामद की थी। इसके बाद सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के 10 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया गया था। उसी कार्रवाई के बाद पूरे कोसी क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 13 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात लुटेरा मजफूर अहमद

जलावन की लकड़ी को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, शिवहर में एक की मौत, छह से अधिक घायल

ट्रेन के इंजन के आगे खड़ी हो गई महिला दरोगा

दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने इसरो में वैज्ञानिक

स्कॉर्पियो- ट्रक की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत एक घायल

हैंडबॉल का ट्रायल आरंभ , राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे खिलाड़ी-  विजय

 सिधवलिया की खबरें : रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

Leave a Reply

error: Content is protected !!