दरभंगा के आदित्य राज आनंद बने इसरो में वैज्ञानिक
सिंहवाड़ा के लाल ने बढ़ाया मिथिला का मान
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड स्थित भरवाड़ा नगर पंचायत के रहने वाले आदित्य राज आनंद का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु में साइंटिस्ट पद पर हुआ है।
इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
आदित्य ने गांव से ही 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद तिरुवनंतपुरम स्थित आईआईएसटी से बीटेक किया।
उन्होंने कहा कि इसरो से जुड़ना उनके लिए सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि देश की सेवा का अवसर है। साथ ही युवाओं से अनुशासन, मेहनत और धैर्य के साथ अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें
स्कॉर्पियो- ट्रक की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत एक घायल
हैंडबॉल का ट्रायल आरंभ , राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे खिलाड़ी- विजय
सिधवलिया की खबरें : रास्ता बंद करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
नेहा म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज हुआ भोजपुरी गीत जिंदगी जियल छोड़ देहब, दर्शकों का मिल रहा भरपूर प्यार
साथिया फाउंडेशन : तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण पूरा, 40 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
