बिहार में 59 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर गहने और कैश ले उड़े चोर
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की खबर सामने आई है. महोदीपुर भट्ट टोला वार्ड संख्या-15 में रहने वाले कृष्ण किशोर सिंह उर्फ मोहन सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर करीब 59 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. एक ही रात में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.चोरों ने काटी सुरक्षा जाली, लॉकर किया खाली:शातिर चोरों ने घर की मुख्य ग्रील और सुरक्षा जाली को काटकर अंदर प्रवेश किया. उन्होंने एक-एक कमरे की तलाशी ली और अलमारियों के ताले तोड़ दिए. घर में रखे लॉकर से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा 9 लाख रुपये नकद चुरा कर फरार हो गए.
चोरों की इस हरकत ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.सुबह हुई घटना की जानकारी: सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और लॉकर खाली मिला. पीड़ित कृष्ण किशोर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे उठने पर दरवाजा बाहर से बंद दिखा. खिड़की तोड़ी गई थी और पूरे घर में चोरी के निशान थे. घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया.पुलिस पहुंची मौके पर, SDPO ने लिया संज्ञान: घटना की सूचना मिलते ही बेतिया सदर एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में मझौलिया थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है.”पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. संदिग्ध अपराधियों की पहचान के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासा किया जाएगा.”
अजीत कुमार, एसडीपीओ
पीड़ित का बयान, बोले- सुरक्षा पर उठे सवाल: पीड़ित कृष्ण किशोर सिंह ने बताया, “सुबह 3:00 बजे जब उठा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था. खिड़की तोड़ी गई थी और सारा सामान बिखरा हुआ था. 9 लाख कैश और करीब 50 लाख के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी.” स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.”सुबह 3:00 बजे जब उठा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था, खिड़की तोड़ी गई थी.
घर का सारा सामान बिखरा हुआ था. 9 लाख कैश और लगभग 50 लाख के सोने-चांदी के गहने की चोरी हुई है. इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी.”- कृष्ण किशोर सिंह, पीड़ित इलाके में फैली दहशत: इस बड़ी चोरी ने महोदीपुर भट्ट टोला सहित आसपास के गांवों में दहशत फैला दी है. लोग अब रात में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
यह भी पढ़ें
गोपालगंज में मिनरल वाटर प्लांट लगाने के नाम पर किया था 41 लाख की ठगी
दलसिंहसराय में व्यवसायी से रंगदारी मांगने का खुलासा, बेगूसराय से 3 आरोपी गिरफ्तार
गया जी में वारंटी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, 24 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद
योगिनी एकादशी आज : दुर्लभ संयोग में व्रत-पूजन से मिलेंगे आरोग्य, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति
ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तीन प्राचीन कलाकृतियां लौटाने की घोषणा की है
पीएम मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
जिला पार्षद के अनुशंसा पर माघर बाजार पर लगा हाई मास्क लाईट से बाजार वासियों में खुशी
