गया जी में वारंटी को पकड़ने घर पहुंची पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, 24 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में कोर्ट के वारंट पर एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को बड़ी सफलता मिली. हालांकि वारंटी पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसके घर से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस, घर से मिली अंग्रेजी शराब जानकारी अनुसार गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के तपासा गांव में गुरुवार की अहले सुबह पुलिस कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर दामोदर कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची थी. पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन आरोपी मौके से फरार मिला.
तलाशी के दौरान घर से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई.बेटे के फरार होने पर पिता गिरफ्तार फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने एसआई संदीप कुमार, अमरेंद्र कुमार, सचित कुमार तथा एएसआई मनोज कुमार और सुभाष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की. आरोपी दामोदर कुमार फरार हो गया, लेकिन मौके से उसके पिता राम प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.पूछताछ में पिता ने बेटे पर लगाया आरोप पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राम प्रसाद यादव सेवानिवृत्त रेलकर्मी हैं.
पूछताछ में उन्होंने बताया कि घर में बरामद शराब उनके बेटे दामोदर कुमार लाकर रखता था. पुलिस ने एक ही घर से अवैध शराब मिलने के आधार पर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की.पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है आरोपी पुलिस ने बताया कि दामोदर कुमार पहले भी शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. इस बार भी उसके घर से अवैध शराब मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है. फतेहपुर थाना पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी दामोदर कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें
योगिनी एकादशी आज : दुर्लभ संयोग में व्रत-पूजन से मिलेंगे आरोग्य, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति
ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तीन प्राचीन कलाकृतियां लौटाने की घोषणा की है
पीएम मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
जिला पार्षद के अनुशंसा पर माघर बाजार पर लगा हाई मास्क लाईट से बाजार वासियों में खुशी
