Headlines

सहेली से शादी की जीद पर हाई टेंशन टावर पर चढ़ी युवती, बोली – लड़की – लड़की में प्यार करना गुनाह बा का?

सहेली से शादी की जीद पर हाई टेंशन टावर पर चढ़ी युवती, बोली – लड़की – लड़की में प्यार करना गुनाह बा का?

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाब पट्टी गांव में गुरुवार को एक युवती अपनी महिला मित्र से शादी की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। युवती ने मोबाइल से वीडियो जारी कर कहा कि वह अपनी प्रेमिका के बिना नहीं जी सकती और पूछा, “क्या लड़की-लड़की में प्यार करना गुनाह है?” इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

युवती का दावा है कि वह पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम करती है और उसकी मांग में सिंदूर भी भर चुकी है। उसका आरोप है कि परिवार उसकी शादी किसी अन्य युवक से कराने की तैयारी कर रहा है, जिसका वह विरोध कर रही है। इसी वजह से उसने टावर पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने की कोशिश की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

 

किसी अनहोनी से बचने के लिए हाईटेंशन लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। महिला पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग लगातार युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे रहे। प्रशासन का कहना है कि युवती की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक बड़ा उलटफेर; धड़ाम से गिरे दाम।

पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 7 वारंटी समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कुचायकोट पुलिस की कार्रवाई

सहरसा में पुलिस कार्रवाई, कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और टेम्पो के साथ दो गिरफ्तार

भूमि पूजन के साथ बगौरा में पंचयात सरकार भवन निर्माण का हुआ शुभारम्भ, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं 

बांका दोहरे हत्याकांड में पुलिस को चौथे दिन मिली सफलता, फरार आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार

भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है

जहानाबाद में जमीन मापी के नाम पर घूसखोरी, निगरानी विभाग ने आमीन को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

BPSC में चयनित दीपक बने एसडीएम,गाँव आने पर लोगों नें किया भव्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!