सीएम सम्राट चौधरी ने जून माह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से किया गया हस्तांतरण
सीवान में सीएम के लाइव प्रसारण में शामिल हुए
श्रीनारद मीडिया, सीवान :

बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह जून 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिला मुख्यालय में किया गया। सिवान जिला मुख्यालय में समाहरणालय सभागार में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जिलाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय, उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य पदाधिकारीगण तथा सैकड़ो की संख्या में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर राज्यभर के 97,84,035 (सनतानबे लाख चौरासी हजार पैतीस)लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग ₹1424 करोड़ की पेंशन राशि अंतरित की गई।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।
सिवान जिले में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 3,10,634 लाभार्थियों के खातों में 42.50 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
*सिवान जिले में योजना-वार लाभार्थियों का विवरणः*
विदित हो की सिवान जिला अंतर्गत इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 57,626 लाभार्थियों को 1.27 करोड़, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 1,77,385 लाभार्थियों को 20.01 करोड़, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 9452 लाभार्थियों को 2.07 करोड़, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 38,037 लाभुकों को 4.23 करोड़, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तजन पेंशन योजना अंतर्गत 2759 लाभार्थियों को 60.69 लाख तथा बिहार निशक्तजन पेंशन योजना अंतर्गत 25,375 लाभुकों को 2.81 करोड़ लाभुकों, अर्थात जिला अंतर्गत कुल 3,10,634 लाभुकों को माह जून 2026 का 42.50 करोड़ रुपए पेंशन की राशि के रूप में डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। डीबीटी प्रणाली के माध्यम से प्रत्येक माह की 10 तारीख को राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाने से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनी है।
जिला पदाधिकारी ने सभी लाभार्थियों से अपने बैंक खातों एवं आधार संबंधी विवरण अद्यतन रखने की अपील की है, ताकि पेंशन राशि के हस्तांतरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें
भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बदला प्रत्याशी
चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई
दरौली के बेलांव में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
10 लाख की हाईटेक मशीनों से चंद सेकंड में उड़ाते थे लग्जरी कारें
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है
दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा राजग
सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में कागज फेंके
