सिधवलिया की खबरें : फसल सुरक्षा एवं शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर किसान संपर्क कार्यक्रम आयोजित
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

भारत शुगर मिल्स सिधवलिया द्वारा बुधसी गांव में फसल सुरक्षा एवं शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर किसान संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया l किसान संपर्क कार्यक्रम में मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह एवं क्षेत्रीय अधिकारी पंकज सिंह ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी l
अधिकारियों ने बताया कि शरदकालीन बुवाई से उत्पादन अधिक होता है और रोग-कीट का प्रकोप कम रहता है l उन्होंने किसानों को उन्नत किस्म के बीज, बीजोपचार, उचित दूरी पर बुवाई, संतुलित खाद एवं समय पर सिंचाई के बारे में बताया l साथ ही फसल में लगने वाले प्रमुख कीट-रोग और उनके नियंत्रण के उपाय भी समझाए गए l
किसान संपर्क कार्यक्रम में मिल के महाप्रबंधक विकास चंद्र त्यागी ने कहा कि मिल प्रशासन किसानों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करेगा l किसान समय पर बुवाई करें और मिल द्वारा दिए गए सुझावों को अपनाएं.कार्यक्रम में बुधसी व आसपास के गांवों के सैकड़ों गन्ना किसान उपस्थित थे l
मारपीट की पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव निवासी विनोद कुमार ने गोपालगंज में फर्दबयान दर्ज कराया है। फर्दबयान में उन्होंने गांव के छठू साह, शुभम कुमार, रंजन कुमार सहित पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विनोद कुमार के अनुसार, उक्त पांचों लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।
विनोद कुमार के आवेदन पर सिधवलिया थाना की पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटीदारों पर मारपीट लूट करने का आरोप लगाया
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
पटना अस्पताल में इलाजरत सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर गांव निवासी बच्चा महतो ने अपने पट्टीदारों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है।
बच्चा महतो के फर्दबयान के अनुसार, उनके पट्टीदार भीम महतो, अर्जुन महतो, चंदन महतो सहित छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की और नगदी छीन ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिधवलिया थाना की पुलिस ने बच्चा महतो के बयान पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें
सीवान में आयुष्मान कार्डधारियों का ईलाज कराना हुआ आसान, इस योजना से पांच हॉस्पिटल हुए सूचीबद्ध
सीएम सम्राट चौधरी ने जून माह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से किया गया हस्तांतरण
भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बदला प्रत्याशी
चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई
दरौली के बेलांव में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
10 लाख की हाईटेक मशीनों से चंद सेकंड में उड़ाते थे लग्जरी कारें
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है
दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा राजग
सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में कागज फेंके
