Headlines

सिसवन की खबरें :सालों से फरार चल रहे  वारंटी हुआ गिरफ्तार

सिसवन की खबरें :सालों से फरार चल रहे  वारंटी हुआ गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सालों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के छीतौली गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ लंबे समय से न्यायालय से वारंट जारी था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए सिविल न्यायालय सिवान भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

112 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने भागर गांव में छापेमारी कर 112 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार धंधेबाजों मे आंदर थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव निवासी विनय यादव एवं एम एच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के डेरा राय के बंगरा गांव निवासी श्याम बाबू राम एवं पवन कुमार राम शामिल है।

 

थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भागर गांव स्थित महंथ घाट पर छापेमारी की गई जहां से 40 लीटर महुआ एवं 72 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीनों को गिरफ्तार किया गया।तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें

सीवान में आयुष्‍मान कार्डधारियों का ईलाज कराना हुआ आसान,  इस योजना से पांच हॉस्पिटल हुए सूचीबद्ध

सीएम सम्राट चौधरी  ने जून माह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से किया गया हस्तांतरण

भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बदला प्रत्याशी

चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई

दरौली के बेलांव  में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

10 लाख की हाईटेक मशीनों से चंद सेकंड में उड़ाते थे लग्जरी कारें 

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है

दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा राजग

सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में कागज फेंके

Leave a Reply

error: Content is protected !!