Headlines

निवर्तमान अंचल अधिकारी  की विदाई एवं नवागत अंचल अधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित

 

निवर्तमान अंचल अधिकारी  की विदाई एवं नवागत अंचल अधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के अम्बेडकर सभागार में निवर्तमान अंचल अधिकारी पंकज कुमार की भावपूर्ण विदाई एवं नवागत अंचल अधिकारी उदयन सिंह के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंकज कुमार के कार्यकाल की सराहना की और उनके सहयोग व मार्गदर्शन को याद किया।

 

साथ ही नए अंचल अधिकारी उदयन सिंह से क्षेत्र के समग्र विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।इस अवसर पर सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, सिसवन प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र शाह, जन सुराज नेता अभिषेक पाण्डेय,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश तिवारी, राजद नेता अवधेश

 

चौहान, अभिषेक तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने निवर्तमान अधिकारी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नवागत अधिकारी को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में अंचल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

सीवान में आयुष्‍मान कार्डधारियों का ईलाज कराना हुआ आसान,  इस योजना से पांच हॉस्पिटल हुए सूचीबद्ध

सीएम सम्राट चौधरी  ने जून माह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से किया गया हस्तांतरण

भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बदला प्रत्याशी

चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई

दरौली के बेलांव  में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

10 लाख की हाईटेक मशीनों से चंद सेकंड में उड़ाते थे लग्जरी कारें 

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है

दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा राजग

सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में कागज फेंके

Leave a Reply

error: Content is protected !!