श्रावणी मेले को लेकर सिसवन अंचल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सावन माह में लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर सिसवन अंचल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने बाबा महेंद्र नाथ धाम का निरीक्षण कर विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने मंदिर परिसर, सरोवर और श्रद्धालुओं के आने-जाने वाले मार्गों की साफ-सफाई व्यवस्था देखी।
उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि मेले से पूर्व पूरे धाम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाए। जलकुंभी, कचरा और अवरोधों को हटाकर पुख्ता सफाई सुनिश्चित की जाए।सीओ उदयन सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र नाथ धाम सिसवन की आस्था का प्रतीक है।
सावन में यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। उनकी सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखकर पेयजल, प्रकाश, शौचालय और यातायात की विशेष व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियों की लगातार निगरानी के लिए प्रतिदिन धाम का दौरा किया जाएगा।
प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, ताकि किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें
सीवान में आयुष्मान कार्डधारियों का ईलाज कराना हुआ आसान, इस योजना से पांच हॉस्पिटल हुए सूचीबद्ध
सीएम सम्राट चौधरी ने जून माह के सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से किया गया हस्तांतरण
भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बदला प्रत्याशी
चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई
दरौली के बेलांव में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
10 लाख की हाईटेक मशीनों से चंद सेकंड में उड़ाते थे लग्जरी कारें
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है
दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा राजग
सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में कागज फेंके
