मौनी बाबा के पुण्यतिथि पर चकरी धाम में जुटे हजारों श्रद्धालु
-रामचरितमानस का पाठ,पूजन,भजन व भण्डारा का हुआ आयोजन
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली प्रखंड क्षेत्र के चकरी गाँव स्थित सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम में आश्रम के संस्थापक पूज्य मौनी जी महराज के नौवीं पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बता दें कि नव वर्ष पूर्व योगिनी एकादशी को मौनी जी महराज इस संसार को छोड़कर साकेत लोक को प्रस्थान किये थे।
पूज्य मौनी जी महराज अपने समय के एक महान संत,अष्टांग योग सिद्ध,ब्रह्मनिष्ठ,परम वैष्णव सिद्ध महात्मा थे। वे 12 वर्षों तक भूमि के दस फिट अंदर गुफा बनाकर बिना सूर्य का दर्शन किये तपस्या किये, उसी दौरान उन्होंने 12 वर्षों तक मौन ब्रत कि साधना, व कई विशेष अनुष्ठान को पुरा किये।
उन्होंने अपने तपोभूमि पर 11 फिट 11 इंच ऊँचे शिवलिंग, 118 भुजाओं वाली अष्टधातु की माँ परम्बा देवी, श्री राम दरबार, श्री राधाकृष्ण,नरसिंघ भगवान,पंचमुखी हनुमानजी समेत कई मूर्तियों की स्थापना किये। उनके साकेत गमन के बाद उनके तेजस्वी शिष्य महामंडलेश्वर महंथ रघुनाथ दास जी महराज द्वारा श्री मौनी बाबा आर्ष गुरुकुल के साथ ही नित्य धार्मिक आयोजन व अनुष्ठान किया जा रहा है।
वहीं पूज्य मौनी जी महराज के पुण्यतिथि पर श्री रामचरितमानस का पाठ,हवन व बिशाल भण्डारा के साथ प्रसिद्ध भजन गायक बाल्मीकि दूबे द्वारा भजन की प्रस्तुति किया गया।
इस मौक़े पर जीरादेई भरौली मठ के महंत श्री श्री 1008 श्री रामनारायण दास जी महराज, मेरठ से पधारे संत श्री श्री 1008 श्री राम दास जी महराज,गोपालगंज से पधारे जगद्गुरु रमाचार्य योगी मुकुंद बाबा, सिवान के महंत ओमप्रकाश भारती,श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर महंत शिवेश्वर महादेव भारती,अयोध्या से पधारे संत हरिसेवक दास,डॉ उमेश पाण्डेय,अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंगठन के जिलाध्यक्ष रविशंकर द्विवेदी उर्फ़ मंटू बाबा, संतोष कांत पाण्डेय हिन्दूमाली,समेत हजारों लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
निवर्तमान अंचल अधिकारी की विदाई एवं नवागत अंचल अधिकारी का स्वागत समारोह आयोजित
श्रावणी मेले को लेकर सिसवन अंचल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय
भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बदला प्रत्याशी
चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा, इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई
दरौली के बेलांव में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
10 लाख की हाईटेक मशीनों से चंद सेकंड में उड़ाते थे लग्जरी कारें
बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है
दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहा राजग
सुप्रीम कोर्ट में एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में कागज फेंके
