Headlines

चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह  

चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह
निःशुल्क देखे गए सैकड़ों मरीज
जांच और दवा भी वितरण किया गया ।

श्रीनारद मीडिया, जीरादेई, सीवान (बिहार):


सीवान जिला के जीरादेई  प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव तितरा के किशोर कुंज में शनिवार की शाम को सैकड़ों मरीज का निःशुल्क जांच कर दवा वितरित किया गया ।
मौका था न्यू लाइफ हॉस्पिटल पटना के निदेशक डॉ नंद किशोर तथा उनकी धर्म पत्नी डॉ मनीषा के 13 वीं शादी के साल गिरह का ।

 

ज्ञात हो कि चिकित्सक डॉ नंद किशोर का पैतृक गाँव तितरा है जो राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ललितेश्वर कुमार के पुत्र है । डॉ नन्द किशोर एवं डॉ मनीषा ने बताया कि आज के दिन हम दोनों का शादी का सालगिरह है इसलिए पटना से चलकर अपने जन्मस्थली पहुंच गांव जवार के लोगों से मिलकर उनका निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया तथा दवा वितरित कर शादी का सालगिरह मनाया ।

पटना के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा ने बताया कि तितरा में ससुराल है यहां आकर मुझे काफी हर्ष हुआ तथा यहां पहुंची महिलाओं का निःशुल्क जांच कर दवा वितरित करने में काफी आनंद का अनुभूति हो रहा है ।

डॉ मनीषा ने बताया कि दो दिवसीय निःशुल्क जांच शिविर है जो रविवार को राम जानकी मंदिर ठाकुर बाड़ी तितरा बाजार के परिसर में होगा ।

ईएनटी डा अभिमन्यु आनंद ने नाक ,आँख ,कान गला का जांच किया।

इस मौके पर राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव डा ललितेश्वर कुमार ,पूर्व मुखिया रामेश्वर राय ,लोकपाल प्रशांत कुमार ,प्राचार्य डा कृष्ण कुमार सिंह ,अशोक राय ,अनिल राय ,शानू राय ,नीरज तिवारी,अवध किशोर राय, राजन तिवारी सहित काफी संख्या में आमजनों ने अपनी स्वास्थ्य का जांच कराया ।

यह भी पढ़ें

ऑकलैंड में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित

भारत-न्यूजीलैंड के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा का नया रोडमैप

मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे

84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग

Leave a Reply

error: Content is protected !!