Headlines

84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग

84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग

श्रीनारद मीडिया,  बड़हरिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया  प्रखंड के लालगढ़ हरिहरपुर गांव की निवासी और मध्य विद्यालय हरिहरपुर लालगढ़ की पूर्व प्रधानाध्यापिका शांति देवी के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.विदित हो कि स्व बाबू रामाकांत सिंह की 84 वर्षीया पत्नी पूर्व प्रधानाध्यापिका शांति देवी का बुधवार को निधन हो गया।  उनके निधन की खबर से पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके श्मशान में किया गया।उनके पुत्र संजय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में क्षेत्र, गांव-जवार और दूर-दराज से सैकड़ों लोग पहुंचकर भाग लिया और उन्हें अंतिम विदाई दी।उन्होंने शिक्षिका के तौर पर 1964 में मध्य विद्यालय, हरिहरपुर लालगढ़ में ज्वाइन किया था और 2002 में बतौर प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त हुईं। इस प्रकार उन्होंने अपने गांव और आस-पड़ोस गांवों की चार पीढ़ियों को शिक्षित किया। उनके शिष्य आज भी प्रोफेसर, ईंजीनियर,डॉक्टर, शिक्षक सहित पदों पर कार्यरत हैं।

वह कुशल और अनुशासित शिक्षिका के रुप में क्षेत्र में चर्चित रहीं। सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ मधुर वाणी और दानशील स्वभाव के लिए भी चर्चित थीं। उनके निधन पर मुखिया कमलेश्वर सिंह, प्रधानाध्यापक शंभूनाथ यादव, दीनबंधु सिंह,शिक्षक संतोष कुमार, सरपंच गौरीशंकर सिंह, समाजसेवी हृदयानंद सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी, जीतेंद्र सिंह,मनोज सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिव सिंह, सुरेश सिंह आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

यह भी पढ़ें

आषाढ़ मास का प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि कल

दारौंदा प्रखंड कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से बिजली मीटर में लगी आग, घंटों बाधित रहा सरकारी कामकाज

दारौंदा पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित के कई अहम मुद्दे

मौनी बाबा के पुण्यतिथि पर चकरी धाम में जुटे हजारों श्रद्धालु

Leave a Reply

error: Content is protected !!