आषाढ़ मास का प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि कल
श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवन (बिहार )।
सीवन जिला सहित दारौंदा प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि व्रत 12 जुलाई, रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। शिवभक्त दिनभर उपवास रखकर सायंकाल प्रदोष काल में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, आक एवं भस्म अर्पित कर सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं मासिक शिवरात्रि पर रात्रि जागरण, शिव मंत्रों का जाप तथा “ॐ नमः शिवाय” का अखंड स्मरण करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
बगौरा के पंडितों नें बताया कि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का संयोग अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं तथा भक्तों को आध्यात्मिक शांति और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
