महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

स्थानीय विद्या भारती विद्यालय, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर, विजयहाता में अवकाश-प्राप्त दो कर्मियों – आचार्य जयशंकर पाण्डेय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिशंकर मांझी – को भावभीनी विदाई देने के लिए विद्यालय के विशाल सभागार में ‘स्नेह मिलन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। ये आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी थे। दीप प्रज्ज्वलन एवं एकात्मता मंत्रपाठ के पश्चात् आगत अतिथियों का परिचय प्रभारी प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार ने कराया।
इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति, बिहार के सचिव रामलाल सिंह, सीवान विभाग के निरीक्षक अनिल कुमार राम, महावीरी बरहन गोपाल के अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, विजयहाता विद्यालय प्रबंधन समिति के सहसचिव ओमप्रकाश सिंह, प्राचार्य डॉ कुमार विजय रंजन, महावीरी बरौली के प्रधानाचार्य ब्रजभूषण जी, आचार्य शशिभूषण सिन्हा तथा महावीरी विद्यालय के सभीआचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित थे। कई आचार्यों ने अवकाश प्राप्त सदस्यों के कृतित्व एवं कार्यकाल पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की। इनमें डॉ सन्तोष कुमार सिंह, सरोज कुमार मिश्र, अनीता आचार्या, सिद्धिसागर मिश्र आदि मुख्य रहे।

अपने संबोधनों में मुख्य अतिथिद्वय ने भी विद्यालय में कार्यकाल को याद किया और सेवार्थ हर समय उपलब्ध रहने का विश्वास दिलाया। प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने दोनों कार्यकर्ताओं की सेवाओं के लिए उनका आभार मानते हुए अपना आशीर्वचन प्रदान किया। श्री दुबे ने अपने सचिव के रूप में कार्यकाल के दौरान इन दोनों कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा और अपना आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में महावीरी विजयहाता की विद्यालय प्रबंधन समिति के सहसचिव ओमप्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रवीण चन्द्र मिश्र ने निभाया। शांति मंत्र के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हो गया। मीडिया प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर उक्त अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से कुछ उपहार भी प्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें
चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित
भारत-न्यूजीलैंड के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा का नया रोडमैप
मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे
84 वर्षीया शिक्षिका के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग
