सिधवलिया की खबरें : नव पदस्थापित अंचलाधिकारी ने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

सिधवलिया अंचल के नव पदस्थापित अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने गुरुवार को अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया l
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधान सहायक कार्यालय, अंचल निरीक्षक कार्यालय, लिपिक कार्यालय सहित अन्य शाखाओं की जांच की और अभिलेखों का जांच पड़ताल किया l निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि आमजन की समस्याओं का निष्पादन समय-सीमा में हो तथा कार्यालय की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाय l
उन्होंने प्रधान सहायक ओम प्रकाश ,अंचल निरीक्षक राजू सिंह, लिपिक कृष्णनाथ मांझी सहित सभी कर्मियों को अपने-अपने कार्य में पारदर्शिता बरतने का आवश्यक निर्देश दिया l मौके पर, प्रीति कुमारी, उमेश कुमार, दिलीप कुमार, संजीव कुमार,अमित कुमार सहित अन्य कर्मी व आमजन उपस्थित थे l
डीआरडीए निदेशक एवं बीडीओ ने आवास योजना का किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक राकेश चौबे और प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की जांच की l साथ ही, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों एवं अन्य कार्यों की जांच किया l
प्रखंड के काशी टेंगराही पंचायत के कटेया टोला, कटेया खास, काशी टेंगराही सहित आधा दर्जन गांवों में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक राकेश चौबे और प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार ने आवास योजना के तहत प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त की राशि प्राप्त करने वाले लाभुकों के भवन निर्माण कार्य की जांच किया तथा
दोनों किस्त पाने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं बनाने वाले लाभुकों को चेताया कि यथाशीघ्र निर्माण कार्य कर लें , नहीं तो मिली हुई राशि को सख्ती से वापसी कराई जाएगी l निरीक्षण के दौरान प्रखंड समन्वयक अनीश कुमार,कार्यपालक सहायक कुसुम गुप्ता सहित अन्य लाभुक उपस्थित थे l
यह भी पढ़ें
सड़क पर जलजमाव से नाराज व्यवसायियों ने सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया
सेना के पूर्व जवान सड़क दुर्घटना में घायल, इलाज के दौरान मौत
गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रघुनाथपुर : बाबू मोदनरायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
त्रिवेणीगंज में स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार:48 हजार नकद के साथ 7.42 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
