Headlines

सड़क पर जलजमाव से नाराज व्यवसायियों ने सड़क पर  धान की रोपनी कर विरोध जताया

सड़क पर जलजमाव से नाराज व्यवसायियों ने सड़क पर  धान की रोपनी कर विरोध जताया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया प्रखंड के महम्मदपुर चौक स्थित सेंट्रल बैंक के समीप सड़क पर महीनों से लगे जलजमाव और गड्ढों से परेशान होकर मंगलवार को स्थानीय व्यवसायियों ने विरोध प्रदर्शन किया l आक्रोशित व्यवसायियों ने विरोध में उसी सड़क पर धान की रोपनी कर प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जताई l

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को मांग पत्र देते हुए कहा कि यदि अति शीघ्र महम्मदपुर-सिधवलिया मुख्य पथ की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो सड़क को जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा l

व्यवसायियों का कहना है कि इस सड़क पर गड्ढे और जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं l जिसमें बाइक सवार और ऑटो पलट जाते हैं l

वहीं, चौपहिया वाहन भी गड्ढे में फंस जाते हैं l सबसे हैरानी की बात यह है कि इसी सड़क से प्रखंड कार्यालय, थाना और निबंधन कार्यालय में अधिकारियों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है, बावजूद इसके आज तक किसी अधिकारियो के कान पर जूं नहीं रेंगी है l विरोध में शामिल व्यवसायी रामबाबू कुंवर ने कहा कि यह सड़क खतरनाक बन चुकी है और हर दिन कोई न कोई व्यक्ति गिरता है l

सुविधा के नाम पर सिर्फ धोखा मिल रहा है l अगर एक सप्ताह के अंदर सड़क नहीं बनी तो हम लोग महम्मदपुर-छपरा पथ को पूरी तरह जाम कर देंगे l

वहीं व्यवसायी मनोज सिंह ने कहा, प्रशासन की लापरवाही की हद हो गई है l अधिकारियों के वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं फिर भी कोई देखने नहीं आता.अब हम चुप नहीं बैठेंगे l सड़क पर धान रोपकर हमने बता दिया है कि यहां खेती हो सकती है, गाड़ी नहीं चल सकती l

प्रदर्शन में रामबाबू कुंवर, मनोज सिंह, अब्दुल समद, दिनेश शाह, समीर आलम, मन्नू कुमार, सोनू पांडेय , जितेंद्र साह , लाल बाबू सिंह सहित दर्जनों व्यवसायी शामिल थे l

यह भी पढ़ें

  सेना के पूर्व जवान सड़क दुर्घटना में घायल, इलाज के दौरान मौत

गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रघुनाथपुर :  बाबू मोदनरायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

त्रिवेणीगंज में स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार:48 हजार नकद के साथ 7.42 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बिहार सरकार की महिला अधिकार को विद्युतकर्मी से हुआ प्यार, प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में युवक ने सोशल मीडिया पर लहराया अत्याधुनिक हथियार, वायरल तस्वीर से मचा हड़कंप…

बिहार सरकार की महिला अधिकार को विद्युतकर्मी से हुआ प्यार, प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 लाख देकर बना सिपाही, 10 दिन तक रेलवे स्टेशन पर करता रहा ड्यूटी, ऐसे खुली फर्जीवाड़े की पोल

10 लाख की लूट में चार शातिर गिरफ्तार, रुपए व जेवर बरामद

मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने ₹20,000 रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार

500 रुपए के विवाद में लाठी से मारकर की हत्या

दरौंदा के बगौरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में सत्र का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई राह

दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुधार विशेष शिविर, लाभार्थियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

सीवान जिले में 10 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ

Leave a Reply

error: Content is protected !!