Headlines

सिधवलिया की खबरें : उत्पाद थाने की टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 

सिधवलिया की खबरें : उत्पाद थाने की टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

 

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, (गोपालगंज) l

महम्मदपुर उत्पाद थाने की टीम ने छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 3.600 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने सिधवलिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेर, भोजहाता निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शराब को जब्त कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है l

 

 

पॉक्सो के आरोपी की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने चलाया कुर्की अभियान l

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, (गोपालगंज) l

 

गोपालगंज जिले में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कुर्की अभियान के तहत सिधवलिया थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है l थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा ने पुलिस बल के साथ पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त सिधवलिया थानाक्षेत्र के बुचेया इनामी टोला गांव के धर्मनाथ प्रसाद के पुत्र पवन कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है l

पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए आरोपी के घर पर पहुंचकर विधिसम्मत कुर्की की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान घर से सामान जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई की गई l ज्ञात हो कि तीन वर्ष पूर्व उक्त आरोपी महम्मदपुर थाने क्षेत्र के किसी लड़की के अपहरण के मामले में नामजद अभियुक्त है और कई वर्षों से फरार चल रहा है l इसके विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अनुपालन करते हुए पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर विधिसम्मत कुर्की की प्रक्रिया पूरी की l

यह भी पढ़ें

 बाबा महेंद्रनाथ धाम में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

शुभेंदु अधिकारी सरकार ने लागू किया गुंडा ऐक्ट

गयाजी- ई-रिक्शा ड्राइवर के खाते में 759 करोड़

50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार

जनता दरबार का आयोजन कर जमीनी विवादों का निपटारा

जिला उद्योग केंद्र में रोजगार सृजन को लेकर हुई बैठक 

यूपी की खबरें :  गोरखपुर से एक दिन में 35 करोड़ रिकॉर्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ

Leave a Reply

error: Content is protected !!