Headlines

  सेना के पूर्व जवान सड़क दुर्घटना में घायल, इलाज के दौरान मौत

सेना के पूर्व जवान सड़क दुर्घटना में घायल, इलाज के दौरान मौत

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा मित्रसेन गांव तकेया निवासी लाल बहादुर सिंह के 43 वर्षीय पुत्र ‌ धर्मेंद्र कुमार सिंह के सड़क दुर्घटना में ‌ 10 दिन इलाज के बाद आज मृत्यु हो गई बताते चले की विगत 3 तारीख को अपने गांव‌‌ तकेया से मढ़ौरा अनुमंडल किसी कार्य के लिए जा रहे थे ।

 

वही रसूलपुर पंचायत के चैनपुर गांव के समीप मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो गाड़ी द्वारा टक्कर मार दी गई जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए थे परिवार वालों को सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में उन्हें पटना प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया 10 दिन तक इलाज के दरमियान आज सुबह उनकी 5:00 बजे मृत्यु हो गई।

 

तत्पश्चात पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव उनके घर पर पहुंचा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मां और पत्नी विलख विलख का रो रही है मृतक धर्मेंद्र कुमार सिंह पूर्व में सेवा में नौकरी कर चुके हैं वही उनके दो लड़की और एक लड़का है ‌ ।

गांव वालों द्वारा बताया गया कि काफी अच्छे और मृदुल भाषी व्यक्ति थे समाज में उनका एक अच्छा पहचान था उनके जाने से आसपास के लोग काफी दुखी नजर आये इस घटना की जानकारी के बाद वहां के पूर्व मुखिया रमेश राय एवं वर्तमान उप मुखिया नवीन राय सहित सैकड़ो लोग उनके परिवार को ढांढस बंधाते नजर आये।

यह भी पढ़ें

गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रघुनाथपुर :  बाबू मोदनरायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

त्रिवेणीगंज में स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार:48 हजार नकद के साथ 7.42 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

बिहार सरकार की महिला अधिकार को विद्युतकर्मी से हुआ प्यार, प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!