Headlines

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गंडामन धरमासती का बीईओ ने किया निरीक्षण

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गंडामन धरमासती का बीईओ ने किया निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गंडामन धरमासती का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन योजना की व्यवस्था का जायजा लिया।

 

बीईओ ने विद्यालय परिसर में बच्चों को परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा भोजन की स्वच्छता और निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए प्रधानाध्यापक को पठन-पाठन में सुधार लाने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मध्याह्न भोजन योजना का बेहतर ढंग से संचालन करने की हिदायत दी।

 

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें

श्रद्धांजलि सभा में छलके आँसू, भावुक स्मृतियों के बीच वरिष्ठ पत्रकार रमेश को दी गई श्रद्धांजलि

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर 30 अगस्‍त को श्रीकष्‍ण बाल मेला का होगा आयोजत

सिधवलिया की खबरें :  नव पदस्‍थापित अंचलाधिकारी ने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

सड़क पर जलजमाव से नाराज व्यवसायियों ने सड़क पर  धान की रोपनी कर विरोध जताया

  सेना के पूर्व जवान सड़क दुर्घटना में घायल, इलाज के दौरान मौत

गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रघुनाथपुर :  बाबू मोदनरायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!