सर्प दंश से महिला की मौत स्वजनों में मचा कोहराम
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के अरूआ कौशिक टोला के एक महिला की मौत सर्प दंश से हो गया है । मृत महिला सुनील पांडेय की पत्नी नूतन देवी बताई जाती है । मृत महिला के निकट संबंधी
ब्रह्मस्थान निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत पांडेय ने बताया कि महिला को बुधवार की रात्रि में सांप ने काट लिया ।
उन्होंने बताया कि नूतन देवी बुधवार की रात्रि भोजन पकाने के बाद पानी के लिए घर में लगे चपाकल पर पानी के लिए गई तभी अंधेरे में जहरीले सर्प ने डस लिया । जिससे तत्काल सीएचसी भगवानपुर लाया गया । जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सक सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिए । जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।
उन्होंने बताया कि शव का पोस्मार्टम कराने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया है । मृत महिला के पति सुनील पांडेय वाराणसी में कोई प्राइवेट काम करते है । मृत महिला को एक पुत्र एवं दो पुत्री है ।
यह भी पढ़ें
10 लाख रुपए ऋण के नाम पर महिला से धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
महाराजगंज विधायक ने विद्यालय का किया निरीक्षण
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गंडामन धरमासती का बीईओ ने किया निरीक्षण
श्रद्धांजलि सभा में छलके आँसू, भावुक स्मृतियों के बीच वरिष्ठ पत्रकार रमेश को दी गई श्रद्धांजलि
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 30 अगस्त को श्रीकष्ण बाल मेला का होगा आयोजत
सिधवलिया की खबरें : नव पदस्थापित अंचलाधिकारी ने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
सड़क पर जलजमाव से नाराज व्यवसायियों ने सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया
सेना के पूर्व जवान सड़क दुर्घटना में घायल, इलाज के दौरान मौत
गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रघुनाथपुर : बाबू मोदनरायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
